सोनाहातु में शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, CNT _ spt act की रक्षा के लिए संघर्ष कालिया गया शपथ
सोनाहातु में शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, CNT _ spt act की रक्षा के लिए संघर्ष कालिया गया शपथ
- जे टी न्यूज, झारखंड :
सपना आधूरा, किसानों – मजदूरों के संघर्षों से होगा पूरा के नारे का किया आगाज़ , बिरसा के रास्ते ही झारखंड की खुशहाली, अमन चैन भाईचारा की बहाली , एवं भ्रष्टाचार, शोषण, लूट, घोटाला का खात्मा संभव है -सुफल महतो
दिनांक 15 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा, ट्रेड यूनियन मोर्चा झारखंड के आव्हान पर झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल नुरु, राहे,कंताटोली,सोनाहातु,बरसालडीह , बुंडू में सम्मान पूर्वक शहीद बिरसा मुंडा जयंती मनाया गया एवं जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा,सी,एन,टी, – एस,पी,टी, एक्ट एक्ट की रक्षा के लिए संघर्ष का शपथ लिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में शहीद बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा बिरसा के रास्ते ही झारखंड की खुशहाली, बेहतरी, भाईचारा के सपने को पूरा किया जा सकता है तथा जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा की रक्षा व लूट , भ्रष्टाचार, शोषण, का खात्मा संभव है, झारखंड का 25 साल,सपना आधूरा – किसान मजदूरों को संघर्षों से होगा पूरा के नारों का आगाज़ किया गया।धान के घोषित एम् एस पी 23 रू के बजाय झारखंड में किसानों के धान 16 रू17 खरीदा जाना किसानों के साथ विश्वासघात है।
5 दिसम्बर से 5 जनवरी क्रय केन्द्रों में किसानों का डेरा डालो,26 नवंबर को देशव्यापी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन तथा 8 जनवरी 2026 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष किसान रैली व प्रदर्शन का आव्हान किया गया।इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान कौंसिल सदस्य बिसमबर महतो, जिला कौंसिल सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो, पाडूराम मुंडा, रतन महतो, उमेश महतो, रंजीत मोदक,गगन सायं मुंडा,दिनेश महतो,मंगल मुंडा,शिवेशवर अहिर, नेहरू लाल मुंडा, लोकल कमिटी सदस्य बिनोद साव, श्रवन मुंडा, शंकर मुंडा,पोली गोझू, राजेन्द्र मुंडा,यदुलाल मुंडा, डोमन मुंडा, किसान नेता प्रकाश मुंडा, बिरसा मुंडा,भथु मुंडा,राजू मुंडा,संजीत मुंडा, रखयाकर मुंडा, मन जुड़ा देवी,करमी देवी,पुरन मुंडा,एतो मुंडा, सुखराम मुंडा,चैतु कुम्हार,चामरा कुम्हार, राजाराम मुंडा, महेश हजाम, सदानंद स्वासी, रबिगोझू ,बावरु रबिदास,मनोरंजन मुंडा, पुष्कर मुंडा, अनुप दता, महादेव मुंडा कांदरा मुंडा आदि उपस्थित थे। बिरसा मुंडा अमर रहे, बिरसा के रास्ते बढेगे, लड़ेंगे, आदि नारे लग रहे थे।
सपना आधूरा, किसानों – मजदूरों के संघर्षों से होगा पूरा के नारे का किया आगाज़ , बिरसा के रास्ते ही झारखंड की खुशहाली, अमन चैन भाईचारा की बहाली , एवं भ्रष्टाचार, शोषण, लूट, घोटाला का खात्मा संभव है -सुफल महतो

