प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

जे टी न्यूज, केसरिया/पू०च०(राम कुमार गिरी): ताजपुर पटखौलिया पंचायत के रामपुर कोडर स्थित फिजिक्स गुरु क्लासेज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया इंजीनियर भोला कुमार, इंजीनियर सोयब अहमद, पैक्स अध्यक्ष रामेश्वर महतो तथा जिला परिषद पति विनोद कानू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन मो. कासिम ने किया।
इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। अजीत कुमार, यासीर अल्तमस, दानिश इकबाल, मो. हम्माद, मो. साहिल, आँचल कुमारी, दीपक कुमार तथा मो. रफीक को साइकिल एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।


वक्ताओं ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। समारोह में सलीम रामपुरी, मकबुल मास्टर, मास्टर मनान, सफी उल्लाह, सुफैल, अजीत कुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button