सुपौल में प्रभारी डीएम ने जिला जनता दरबार में 64 आवेदन लिए,संबंधित पदाधिकारियों त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
सुपौल में प्रभारी डीएम ने जिला जनता दरबार में 64 आवेदन लिए,संबंधित पदाधिकारियों त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

जे टी न्यूज़ सुपौल(शिव शंकर प्रसाद): समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन-सह- प्रभारी, जिला पदाधिकारी मो. तारिक द्वारा कुल 64 आवेदन लिए गए।

जिला जनता दरबार में उक्त आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर अपर समाहर्त्ता सच्चिदानंद सुमन, भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी सुपौल, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।