जातीय गणना प्रारम्भ , बीडीओ ने किया शुरुआत

जातीय गणना प्रारम्भ , बीडीओ ने किया शुरुआत

जेटी न्यूज /अम्बिका प्रसाद

कोटवा (पूर्वी चंपारण ) प्रखंड क्षेत्र के कोटवा गाव वार्ड नं0 8 बाज़ार टोला में हरेंद्र सिंह के घर से शनिवार को जातीय आधारित गणना का प्रारंभ किया गया। इसको लेकर बीडीओ सरीना आजाद ने गणना का शुरुआत करते हुए घरों का मकान न0 , गृह स्वामी का नाम सहित अन्य जानकारी फार्मेट में अंकित की। वही प्रगणक जमालुद्दीन व पर्यवेक्षक दिलीप कुमार के द्वारा जानकारी अंकित की गई। इस दौरान बीडीओ ने अन्य कर्मियों को भी निर्देश दिया कि गणना में कैसे बेहतर परिणाम मिल सकेगा।

प्रखंड में इसके लिए 299 ब्लॉक बनाये गए है , उतने ही सहायक ,97 उप ब्लॉक 299 प्रगणक तथा 52 पर्वेक्षक बनाये गए है । गणना के प्रथम फेज का कार्य 21 जनवरी तक पूर्ण कर लेना है।मौके पर पर्वेक्षक दिलीप कुमार,कुमार लाल,नवीन कुमार सांख्यकी पदाधिकारी श्री कुमार मौजूद रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button