नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं और बधाई 

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं और बधाई

 

जे टी न्यूज, मधुबनी

भारतीय जनता पार्टी के सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचन पर जदय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रजा आली ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को न केवल पार्टी, बल्कि बिहार और देश के लिए भी ऐतिहासिक गौरव का क्षण बताया।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी लोकतांत्रिक, पारदर्शी और सशक्त संगठनात्मक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर संभव है, जो पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि बिहार से आने वाले 45 वर्षीय युवा नेता नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है.यह चुनाव केवल एक पद का चयन नहीं, बल्कि लोकतंत्र, अनुशासन और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उत्सव है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा का संगठन और भी सशक्त, गतिशील और प्रभावी बनेगा। उनके अनुभव, ऊर्जा और संगठन कौशल से केंद्र से लेकर राज्यों तक पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button