अजय कुमार साह बने लदनियां प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष बना समानान्तर संगठन

अजय कुमार साह बने लदनियां प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष बना समानान्तर संगठन


जेटीन्यूज

मधुबनी: कामेपट्टी हाई स्कूल परिसर में सोमवार को प्रखंड मुखिया महासंघ गठन को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता सिधपकला पंचायत के मुखिया अशोक मंडल ने की बैठक में उपस्थित मुखियों ने रायसुमारी से गिधवास पंचायत के मुखिया अजय कुमार साह को लदनियां प्रखंड मुखिया महासंघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए मुखिया अजय कुमार साह के नाम का प्रस्ताव पिपराही पंचायत के मुखिया रामदेव महतो ने किया। बैठक में पथराही पंचायत के मुखिया आनन्द कुमार, पद्मा पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार पासवान, बेलाही पंचायत की मुखिया अवतारी देवी, गजहरा पंचायत की मुखिया लीला देवी, सिधपकला पंचायत के मुखिया अशोक मंडल, लछमिनियां पंचायत के मुखिया उपेन्द्र साह, पिपराही पंचायत के मुखिया रामदेव महतो एवं गिधवास पंचायत के मुखिया अजय कुमार साह उपस्थित थे। अजय कुमार साह को निर्विरोध लदनियां प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित मुखियों ने बधाई दी। मुखिया संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार साह ने अपने संबोधन में कहा कि महासंघ की मजबूती के लिए वे हरसंभव प्रयास करैंगे ।

Related Articles

Back to top button