नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह: मनीष कुमार राय

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह: मनीष कुमार राय

जे टी न्यूज, खगड़िया:

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के लाल, युवा एवं कर्मठ नेता माननीय नितिन नवीन के मनोनयन पर पूरे देश सहित बिहार और खगड़िया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि माननीय नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के मेहनती कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत एवं मिसाल है। यह सिद्ध करता है कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन के प्रति समर्पण, परिश्रम और निष्ठा का उचित सम्मान होता है।

मनीष कुमार राय ने कहा कि नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठनात्मक क्षमता, जनसेवा की भावना और अनुशासित नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी को नई ऊर्जा, नई दिशा और नया विस्तार प्रदान करेगा। विशेष रूप से युवाओं को उनके नेतृत्व में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शिता को दर्शाता है, जिसने एक जमीनी, ऊर्जावान और कर्मठ नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। इससे निश्चित रूप से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता ने माननीय नितिन नवीन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर और तेज़ी से आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Back to top button