बहुजन चिंतक लक्ष्मण यादव को नौकरी से पदमुक्त किया जाना लोकतंत्र के लिए घातक

बहुजन चिंतक लक्ष्मण यादव को नौकरी से पदमुक्त किया जाना लोकतंत्र के लिए घातक

जे टी न्यूज, मधुबनी(विष्णुदेव सिंह यादव) : श्रीकृष्ण चेतनामंच कार्यालय बेंता मे मंच के कार्यकारणी सदस्य श्री कैलाश पति यादव की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित किया गया ।विश्व विद्यालय किसी भी देश और समाज की शिक्षा की बुनियाद होते है। विश्व विद्यालय मे किसी भी एक विचार धारा, सरकार, जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र का न होकर सभी का होना चाहिए। हम भारत के नागरिक होने के नाते दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाॅक्टर लक्षमण यादव जैसे योग्य लोगो को हटाना उच्च शिक्षा के लिए बहुत ही घातक है।

इस पर देश स्तर पर भारी आक्रोश जनमानस मे है। इस अन्याय के खिलाफ श्रीकृष्ण चेतनामंच के सभी पदधारक एवं सदस्यो ने देश के उच्च शिक्षा मे विश्व विद्यालयों मे सिर्फ डाॅक्टर लक्षमण यादव ही नही कई बहुजन प्रोफेसर को निशाना बनाकर उन्हे पदमुक्त किया जा रहा है। जो विश्व गुरू बनने की बात कहना झूठा और धोखा है।
बैठक मे सचिव रामबूझावन यादव रामाकर, अध्यक्ष देवनारायण यादव, रामबृक्ष यादव, विरेन्द्र यादव, महेश यादव, पवन यादव, रामविलास यादव, राजीव पासवान, दिनेश साफी सर शिक्षाविद शिवकिशोर राय, आदि लोगो ने विचार व्यक्त किऐ।

Related Articles

Back to top button