शास्त्रीय समागम कर्मकांड के विद्वान प्रो विनोदानंद झा के निधन से शोक की लहर
शास्त्रीय समागम कर्मकांड के विद्वान प्रो विनोदानंद झा के निधन से शोक की लहर
जे टी न्यूज,मधुबनी

मधुबनी, जिला के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत लोहना गांव निवासी प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. विनोदानंद झा का दुखद देहावसान शुक्रवार की देर रात हो गया ।प्रो विनोदान्द झा दरभंगा स्थित एन झा महिला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक रहे। प्रो विनोदानंद झा के दुखद देहांत से लोग मर्माहत हैं। अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ विद्वान साथ ही ज्योतिष एवं शास्त्रीय समागम कर्मकांड की अप्रतिम विद्वान प्रो विनोदानंद झा मिलनसार स्वभाव के लोग थे। उनके पैतृक निवास पर पूरे इलाके के विद्वतजनों की भीड़ जिज्ञासावश लगी हुई है। प्रोफेसर झा के निधन पर विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा, घनश्याम ठाकुर क्षेत्रीय विधायक नीतीश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने संवेदना प्रकट किया है। साथ ही ग्रामीण परिवेश में और दुख व्याप्त है। अवसर पर प्रो प्रमोद झा,प्रो अरविन्द सिंह झा,उदय कुमार मिश्र ,निर्भय मिश्रा प्रो रमेश झा,प्रो अभयधारी सिंह दमन कुमार झा साहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होकर इस दुख के समय परिवार को दुखद संवेदना प्रकट किया है।प्रो झा के अनुज विश्वविद्यालय दर्शन शास्त्र विभागाध्यक्ष डा शिवानंद झा ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तबीयत खराब हुआ।दरभंगा अस्पताल में इलाज क्रम में वे दमतोड दिए ।प्रो झा के ज्येष्ठ पुत्र हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार रूद्रानंद झा व अभियंता पद्मावती झा घर पहुंचे हैं।मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र रूद्रानन्द झा ने दिया।



