30 जनवरी तक पंचायत स्तरीय कमिटी, बूथ कमिटी गठित कर बीएलए की सूची समर्पित करें : मनोज 

30 जनवरी तक पंचायत स्तरीय कमिटी, बूथ कमिटी गठित कर बीएलए की सूची समर्पित करें : मनोज

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर समन्वयक ने दिया जिलाध्यक्ष को निर्देश

जे टी न्यूज़, मधुबनी : कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त मधुबनी एवं झंझारपुर लोकसभा के समन्वयक क्रमशः सदानंद सहाय एवं अनीश खान ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र को सभी प्रखंड अध्यक्ष से अपने -अपने प्रखंड अंतर्गत पंचायत कमिटी,

 

बूथ कमिटी बनाकर बीएलए की सूची के साथ 30 जनवरी को समर्पित करने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि दोनों लोकसभा के नवनियुक्त समन्वयक क्रमशः सदानंद सहाय एवं ताहिर अनीश खान ने यह निर्देश अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार दिया है।

उन्होंने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जिले के सभी 21 प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष को मोबाइल एवं पार्टी द्वारा बनाए गए समूह के माध्यम से इस आशय की सूचनया दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष गण यह सूची जिला कांग्रेस कार्यालय में समर्पित करेंगे और 30 जनवरी या फरवरी में दोनों समन्वयकों की निगरानी में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में इसकी सूक्ष्मता से समीक्षा की जाएगी। साथ ही हर प्रखंड में 30 से 40 बूथों पर एक मंडल अध्यक्ष के नाम की सूची बनाकर भेजने का भी निर्देश दिया है

 

जिलाध्यक्ष मिश्र ने कहा कि पार्टी के इस महत्वपूर्ण कार्य को आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कर रही है। इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य को सभी प्रखंड अध्यक्ष गंभीरता पूर्वक लें। इसमें किसी तरह की कोताही प्रखंड अध्यक्ष नहीं करें। क्योंकि, पार्टी आसन्न लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ने जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button