राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएनएमयू में शपथ-ग्रहण एवं परिचर्चा जनभागीदारी से ही लोकतंत्र होता है मजबूत : कुलसचिव
जनभागीदारी से ही लोकतंत्र होता है मजबूत : कुलसचिव
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएनएमयू में शपथ-ग्रहण एवं परिचर्चा
जनभागीदारी से ही लोकतंत्र होता है मजबूत : कुलसचिव

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बीएनएमयू, मधेपुरा के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ-ग्रहण एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा एवं प्राचीन लोकतंत्र है, जहां लोकतांत्रिक परंपराएं अत्यंत मजबूत रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनभागीदारी में निहित है और जागरूक मतदाता ही इसे सफल बनाते हैं।
मुख्य अतिथि निदेशक (आईक्यूएसी) प्रो. नरेश कुमार ने कहा कि हाल के वर्षों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।
विशिष्ट अतिथि शंभू नारायण यादव ने प्रत्येक नागरिक से सभी चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

विषय प्रवेश करते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने लोकतंत्र की सफलता में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ है।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान करने की शपथ ली।

