जिलाधिकारी उदिता सिंह ने दो अपील आवेदनों पर की सुनवाई
जिलाधिकारी उदिता सिंह ने दो अपील आवेदनों पर की सुनवाई

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)जिलाधिकारी रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 41 अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अन्तर्गत 02 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार/सेवा प्राधिकार के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम – 2, निदेशक,डीआरडीए रोहतास, प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,सासाराम, अनुमंडल पदाधिकारी,डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम,कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल डिहरी उपस्थित रहें। परन्तु अनुमंडल पदाधिकारी,बिक्रमगंज अन्य कारण से उपस्थित नहीं हुए। जिसके कारण उनसे संबंधित परिवाद पर सुनवाई नहीं किया गया। लोक प्राधिकार/सेवा प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान रामाशंकर बिन्द,इन्द्रजीत कुमार,नगमा प्रवीण,आर्या कंस्ट्रक्शन,रामजी सेठ, रामजी प्रसाद,अनुप कुमार,कन्हैया उपाध्याय,धनजी सिंह,बनारसी सिंह,महेन्द्र तिवारी,राम भरत सिंह के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया

शेष मामले में लोक प्राधिकार/सेवा प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार/सेवा प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गए।



