अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर घटनास्थल पर हुई मौत

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर घटनास्थल पर हुई मौत

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): सासाराम चौसा पथ में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर घटनास्थल पर ही हुई मौत। मंगलवार देर रात मालिया बगीचा करगहर सहुआड के बीच सड़क दुर्घटना में एक आधेड की मौत हो गई। मामले की जानकारी करगहर डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार के द्वारा प्राप्त हुआ है।उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम सीताराम साह है। जो करगहर का रहने वाला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल सासाराम भेज दी। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि मृतक जौनपुर जिला का रहने वाला था। बंगाली पकौड़ी दुकान दार का रिश्तेदार लगता था। बहुत काफी वर्षों से यहां रहकर अपना घर मकान भी मेहनत मजदूरी करके बनवा लिया था। मौत की खबर सुनते ही मृतक का गांव परिवार व समाज में सन्नाटा छा गया। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Related Articles

Back to top button