सासाराम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बने मनीष चौबे

सासाराम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बने मनीष चौबे

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार चौबे को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस ने सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

पूरे बिहार में दस लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दिया है। सासाराम लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने मनीष चौबे को दिया है। वही सासाराम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनने के बाद मनीष कुमार चौबे ने कहा कि सासाराम लोकसभा सीट कांग्रेस का परम्परागत सीट है और सासाराम लोकसभा क्षेत्र के लोग परिवर्तन चाहते हैं। यहां के युवा, छात्र, महिलाएं,

किसान, मजदूर पिछले दस सालों से अपने आप को ठगे हुए महसूस कर रहे हैं और सासाराम के लोग इस बार और अति उत्साहित हैं क्योंकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा सासाराम से होकर गुजरेगा और इस न्याय यात्रा के बाद देश के राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव आएगा साथ ही उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button