शिक्षा और रोजगार की कसौटी पर निराश करता हुआ बजट 2026
शिक्षा और रोजगार की कसौटी पर निराश करता हुआ बजट 2026

जे टी न्यूज
आम बजट 2026 को अगर शिक्षा और रोजगार की दृष्टि से देखा जाए, तो यह छात्रों और युवाओं को निराश करने वाला बजट प्रतीत होता है। इंजीनियरिंग, मेडिकल और उच्च शिक्षा की लागत लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन बजट में इसे नियंत्रित करने या शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता।
इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या, फीस नियंत्रण और गुणवत्ता सुधार जैसे मुद्दों पर बजट मौन है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि डिग्री लेने के बाद भी नौकरियों की कोई ठोस गारंटी या रोडमैप बजट में नहीं दिखता। स्किल और रोजगार की बात जरूर की गई है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पढ़े-लिखे युवा आज भी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
कुल मिलाकर, यह बजट छात्र, महिला, किसान और मध्यम वर्ग की तात्कालिक समस्याओं का समाधान नहीं करता।
– आशीष आनंद
