जिलाधिकारी उदिता सिंह द्वारा महिला साक्षरता प्रगति अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई
जिलाधिकारी उदिता सिंह द्वारा महिला साक्षरता प्रगति अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास के सासाराम मे
16 फरवरी 2026 को जिला धिकारी उदिता सिंह द्वारा महिला साक्षरता प्रगति अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी प्रखंडों में संचालित साक्षरता केंद्रों की कार्य प्रणाली,उपस्थिति तथा लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति पर चर्चा की गई। वही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक प्रखंड में चल रहें साक्षरता केंद्रों पर अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्हें नियमित रूप से शिक्षा प्रदान की जाए। साक्षरता अभियान में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु विशेष प्रयास करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को साक्षर बनाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिससे समाज के सभी वर्गों तक अभियान का लाभ पहुँचाया जा सके।

