होली को लेकर ट्रेनो पर यात्री सुरक्षा पर रखे विशेष ध्यानः-एसी राकेश कुमार सिंह
होली को लेकर ट्रेनो पर यात्री सुरक्षा पर रखे विशेष ध्यानः-एसी राकेश कुमार सिंह
आरपीएफ सहायक कमांडेंट ने लिया जाऐजा,दिये निर्देश

जे टी न्यूज, जयनगर:
जयनगर रेल सुरक्षा बल के सहायक कमाडेंट राकेश कुमार सिंह जयनगर पहुंचकर आरपीएफ पोस्ट का जाऐजा लिया। उन्होंने आरपीएफ प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों संग बैठक कर रेल सम्पत्ति, यात्री सुरक्षा पर कई टास्क दिये। आरपीएफ एसी ने होली पर्व के बावत यात्रियों की सम्भावित भीड़भाड़ को देखते हुये विशेष निगरानी तथा चेकिंग अभियान चलाने पर बल दिया। ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो सके। उन्होंने आरपीएफ पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे से रेलवे क्षेत्र के सतत निगरानी तथा असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाये रखने समेत अन्य दिशानिर्देश दिये। खासकर रेल सम्पत्ति तथा यात्री सुरक्षा पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। वे समस्तीपुर जयनगर रूट में एक घटना का जाऐजा लिया। इसके बाद एसएसबी से भी कॉडिनेशन वार्ता कर स्टेशन की सुरक्षा को ले सामंन्यजस्ता बनाने सहमति बनी।बैठक में आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह,एएसआई राजकुमार सिंह,कॉस्टेबल रामकृष्ण राम तथा रोहित समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।


