पश्चिमी कोशी नहर उग्रनाथ शाखा में 23 वर्ष पूर्व बना पुलिया क्षतिग्रस्त हो कर गिरा आवागमन हुआ ठप

पश्चिमी कोशी नहर उग्रनाथ शाखा में 23 वर्ष पूर्व बना पुलिया क्षतिग्रस्त हो कर गिरा आवागमन हुआ ठप
राजू प्रसाद जेटी न्यूज़ मधुबनी/

राजनगर—— प्रखंड क्षेत्र के भरिया बिशनपुर गांव इस्थित नवटोली के पास शनिवार को पश्चिमी कोशी नहर उग्रनाथ शाखा के नहर में 23 वर्ष पूर्व बना पुलिया शनिवार को रात्रि में क्षतिग्रस्त हो कर गिरा। आपको बताते पुलिया का एक पाया 8 अगस्त को ध्वस्त होकर तेजधारा बह गया था। पुलिया का एक पाया सहारे टिका था।जिसकी कुल लम्बाई तीन स्पेन लगभग 15 मीटर करीब इसकी चौराई 3.75 मीटर है। इस बाईपास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से सिमरी भरिया विशनपुर, सोनवारी, नवटोली सहित कई गाँव के लोगो कि आवागमन प्रभावित करेगा।
पुलिया गिरने की सुचना पाते ही पश्चिचमी कोशी नहर प्रमंडल मधुबनी कार्यपालक अभियंता ब्रजेश निराला, अवर प्रमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता अशुनी कुमार पहुँचे। अवर प्रमंडल जितेंद्र कुमार नें जानकारी देते हुए कहा यह पुलिया 8 अगस्त को एक पाया तेजधारा बह चूका था।एक पाया के सहारे किसी तरह पुलिया ऊपरी सतह अटका हुआ था। जो शनिवार को पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गिर गया। विभाग के द्वारा खरीप सिचाई के बाद ज़ब पानी कैनल बन्द हो जाएगा तो पुलिया निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस घटना कि पुष्टि करते हुए कहा इसकी सुचना उच्च अधिकारियो दे दिया गया है।


इसमें किसी भी तरह जान माल की क्षति नही हुई क्यूंकि पूर्व से ही पश्चिचमी कोशी नहर प्रमंडल मधुबनी के द्वारा पुलिया क्षतिग्रस्त होने सुचना पट्ट एवं बॉस बल्ले के सहारे दोनों तरह से आवागमन रोका जा चूका था जिसके वजह की प्रकार बड़ी क्षति नही हुई।
स्थानीय लोग नारायण साह नें बताया की रात्रि पुलिया गिरा लेकिन हमलोगो सुबह सुबह पता चला

मनोज मंडल नें बताया पुलिया एक पाया पर टिका था। एक पाया आठ 8अगस्त को ही तेजधारा बह गया था विभाग के द्वारा उसे रास्ता बन्द कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button