जिम्मेदारी और सौहार्द के साथ मनाएं रंगोत्सव:प्रो. (डॉ.) गुलरेज़ रौशन रहमान

नशामुक्त और सुरक्षित माहौल में पर्व मनाएं,किसी की भावना को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें

जिम्मेदारी और सौहार्द के साथ मनाएं रंगोत्सव:प्रो. (डॉ.) गुलरेज़ रौशन रहमान

नशामुक्त और सुरक्षित माहौल में पर्व मनाएं,किसी की भावना को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें।

जे टी न्यूज, सहरसा:
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय सहरसा के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) गुलरेज़ रौशन रहमान ने समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, कर्मियों एवं अभिभावकों को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर है।
“रंगों की तरह हमारा समाज भी विविधताओं से भरा है। हमें इन विविधताओं को अपनाकर एकता और मानवता का संदेश देना चाहिए।” — प्रो. रहमान
*रहमान की विशेष अपील


प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) गुलरेज़ रौशन रहमान ने युवाओं से अपील करते हुए कहा—
प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल रंगों का प्रयोग करें।
जल संरक्षण का ध्यान रखें।
नशामुक्त और सुरक्षित माहौल में पर्व मनाएं।
किसी की भावना को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कारों का विकास करना भी है।
*सौहार्द का संदेश*
महाविद्यालय परिवार ने एक स्वर में कामना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

Related Articles

Back to top button