ईद उल फितर चैती छठ रामनवमी त्योहार को लेकर प्रशासन सख्त डीजे पर होगी जबरदस्त कारवायी- थानाध्यक्ष के एन पांडे

ईद उल फितर चैती छठ रामनवमी त्योहार को लेकर प्रशासन सख्त

डीजे पर होगी जबरदस्त कारवायी- थानाध्यक्ष के एन पांडे

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर थाना में मंगलवार के दिन ईद उल फितर चैती छठ एवं रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता धीर गंभीर थानाध्यक्ष के.एन.पांडेय ने वही संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में धीर गंभीर थाना ध्यक्ष के एन.पांडेय ने स्पष्ट रूप से बताया कि जिस तरह से आप लोगों ने होली में पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ प्रशासन को सहयोग किए थे ठीक उससे भी ज्यादा बढ़ चढ़कर ईद उल फितर चैती छठ व रामनवमी पूजा में आप सभी के द्वारा सहयोग की अपेक्षा मैं रखता हूं। सभी ने एक स्वर में हामी भी भर दी। वही डीजे की लाइसेंस को लेकर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताएं कि लाइसेंस लेना कोई बुरी बात नहीं है। लाइसेंस लेकर ही कोई जुलूस या पूजा फंक्शन मे बजाया जा सकता है। बगैर लाइसेंस गैर कानूनी है। और ऐसे लोगों पर प्रशासन की तरफ से जबरदस्त कार्रवाई भी की जाएगी। यदि कोई भी पूजा कमेटी लाइसेंस लेता है लाइसेंस लेना बहुत ही आसान काम है और नियमानुकूल कार्यकर्ता है तो पुलिस को इससे कोई आपत्ति नहीं। लेकिन बगैर लाइसेंस के डीजे भारी भरकम आवाज में बजेगा तो होगी जबरदस्त कारवायी। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आपसी सौहार्द भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्यौहार पूर्ण रूप से संपन्न कराना है। हम सभी लोग आपके साथ हैं। साथ ही थानाध्यक्ष भी लोगों से आग्रह करते हुए निवेदन पूर्वक कहें कि सभी पर्व दो चार पांच दिन की अंतराल पर ही हैं आप सभी लोग शांति का योगदान दे। और आपसी भाईचारे प्रेम से मिलकर सभी पर्व को संपन्न करें। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। हर मोर्चे पर हम आपके साथ विपत्ति में खड़े रहेंगे। मौके पर एस आई दिलीप राम प्रमोद कुमार सिंह टुनटुन राम अजीत कुमार सिंह बलिराम सिंह यादव अरविंद कुमार राकेश तिवारी मुखिया जगनारायण पासवान मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी राय पूर्व मुखिया मुस्ताक अंसारी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र पंचायत भोखरी संतोष सिंह जदयू नेता डोमा राम पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद महागठबंधन पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता सरपंच सेमरी प्रमोद सिंह सरपंच समरडिहां सुदामा प्रजापति पंचायत सेंदुवार सरपंच मंटू सिंह,समाजसेवी फेकू सेठ ईसा अंसारी सनौवर राइन प्रखर वक्ता समाजसेवी टाइगर बाबा उर्फ धनंजय पांडेय के साथ सभी जन प्रतिनिधि डीजे संचालक अतिथि गण बैठक में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button