सांसद डॉ फैयाज अहमद ने मंकर संक्रांति के अवसर पर बिस्फी राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के घर महाभोज में हुए शामिल

सांसद डॉ फैयाज अहमद ने मंकर संक्रांति के अवसर पर बिस्फी राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के घर महाभोज में हुए शामिलजेटी न्यूज मधुबनी।विष्णुदेव सिंह यादव।

राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रखंड राजद के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव के आवास पर दही चुरा महाभोज में सम्मिलित हुए ।इस अवसर पर मौजूद राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद डॉ फैयाज अहमद ने कहा कि मकर संक्रांति के इस महाभोज के अवसर पर ही इसी वर्ष बिहार विधान सभा चुनाव का शंखनाद हो गया है ।उन्होंने कहा कि अगली सरकार तेजस्वी की बनाने के लिए माई बहन योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रति माह 25 सौ रुपए देने ,प्रति परिवार 2 सौ यूनिट बिजली फ्री ,वृद्धजनों को 15 सौ रुपए पेंशन एवं 5 सौ रुपए गैस सलेंडर देने जैसे योजना को जन जन तक पहुंचने के लिए राजद कार्यकर्ताओं को घर घर जाने की अपील किया ।इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर यादव , राजद नेता मोo असलम ,अरुण कुमार यादव ,मोo जकी अहमद पम्मू ,मोहन यादव , मोo इसरार अहमद ,ललित यादव एवं ऐजू यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button