प्रधान सचिव कृषि विभाग बिहार पटना सह-प्रभारी सचिव सुपौल ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रधान सचिव कृषि विभाग बिहार पटना सह-प्रभारी सचिव सुपौल ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जे टी न्यूज़ सुपौल शिव शंकर प्रसाद । प्रधान सचिव कृषि विभाग बिहार पटना – सह-प्रभारी सचिव सुपौल नर्मदेश्वर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को सुपौल जिलान्तर्गत आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं अन्य संबंधित विषयों से संबंधित आयोजित समीक्षा बैठक की गई जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ।
जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि वर्तमान में सुपौल जिलान्तर्गत 51 गैस एजेंसी कार्यरत है। इसके अलावा 26 लोकल , 09 बीपीसीएल एवं 16 एचपीसीएल एजेंसी भी सेवा प्रदान कर रहे हैं। सुपौल जिला अन्तर्गत कुल 5,12,000 एल०पी०जी० के उपभोक्ता है। उन्होंने बताया गया कि वर्तमान में कम्पनीवार तथा एलोसिएल-3438,एचपीसीएल -5225, बीपीसीएल-1961 भंडार में एल०पी०जी० (घरेलु) गैस उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा जानकारी दिया गया कि वर्तमान में कम्पनीवार यथा- 1O सीएल-6198,बीपीसीएल-1995 एवं एच पीसीएल -10442 बुकिंग उपभोक्ताओं द्वारा कराया गया है, जिसका वितरण लंबित है। प्रधान सचिव ने सभी संबंधित एजेंसियों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सतत समीक्षा करते हुए गैस का वितरण कराना सुनिश्चित किया जाय, ताकि गैस का कालाबाजारी एवं जमाखोरी न हो सके।

 

जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया, कि जिला स्तर पर प्रतिदिन प्रेस कान्फेस करते हुए एल०पी०जी० की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त कार्य की सत्त निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम का स्थापना किया गया है, जिनके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निष्पादन कराया जा रहा है। इस हेतु कन्ट्रोल रूम का टॉल फ्री नम्बर-06473-224005 जारी किया गया है। माननीय प्रधान सचिव महादेय द्वारा निदेश दिया गया कि इसकी आमजनों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय, ताकि आमजनों के बीच इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके। डीएम श्री कुमार ने बताया गया कि सुपौल जिलान्तर्गत वर्तमान में पी०एन०जी० का कनेक्शन शून्य है। प्रधान सचिव ने संबंधित नोडल एजेन्सी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निदेश दिया गया कि इस संबंध में त्वरित गति से कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय, ताकि आमजनों को कनेक्शन जल्दी मुहैया कराया जा सके। डीएम सुपौल द्वारा बैठक में उपस्थित पेट्रोल पम्प के मालिकों एवं उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि सिर्फ वाहनों में ही फ्यूल दिया जाय ताकि फ्यूल का कालाबाजारी एवं जमाखोरी न हो सके। प्रधान सचिव ने निर्देश दिया गया कि नेशनल हाईवे के आसपास एवं शहरी क्षेत्रों में स्थापित पेट्रोल पम्पों पर फ्यूल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि आमजन वाहन में ही फ्यूल भरवाएँ एवं केन या जार में फ्यूल नहीं दिया जाय। क्योंकि इससे जमाखोरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत मूल्य नियंत्रण हेतु प्रखण्डवार दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्रखंडस्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निष्पादन किया जा रहा है। जिला स्तर पर मूल्य नियंत्रण कोषांग का स्थापना करते हुए आवश्यक खाद्य वस्तुओं के मूल्य की समीक्षा करने हेतु निदेश दिया गया है. ताकि निर्धारित मूल्य पर ही वस्तुओं की खरीद-बिक्री सुनिश्चित की जा सके।


जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि वर्तमान में सुपौल जिलान्तर्गत श्रमिक ऐप के माध्यम से कुल 12546 पंजीकृत प्रवासी मजदुर चिन्हित है। प्रवासी मजदुरों के आने की सूचना उपलब्ध होने पर त्वरित गति से इस संबंध में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। प्रधान सचिव ने निदेशित किया गया कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के माध्यम से दैनिक जानकारी प्राप्त की जाय एवं उक्त कार्य की सत्त समीक्षा एवं निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।
डीएम सावन कुमार ने अवगत कराया गया कि सुपौल जिला में दीदी की रसोई-11, वेलफेयर हॉस्टल-02, पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय-01, कस्तुरबा बालिका विद्यालय-13. जिला कारागार-01, बालगृह-02. बी०एम०पी०-01, एस०एस०बी०-01. सुधा डेयरी-01, मेडिकल कॉलेज-01. इंजिनियरिंग कॉलेज-05 स्थापित है. जिनको प्राथमिकता के आधार पर एल०पी०जी० गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रधान सचिव ने निदेश दिया गया कि आवश्यकतानुसार समय-समय पर आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित किया जाय, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा फेसबुक लाईव एवं अन्य सोशल मिडिया के माध्यम से लागातार जानकारी मुहैया कराई जा रही है, ताकि आमजनों में किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही सभी सोशल मिडिया पर निगरानी रखी जा रही है. ताकि कोई भी असामाजिक तत्व द्वारा भ्रामक सूचना प्रसारित न किया जा सके। बताया गया कि खरीफ मौसम अन्तर्गत विगत वर्षों का आच्छादन एवं वर्ष 2026 का संभावित आच्छादन प्रतिवेदन का आंकलन किया गया है, जिसके आधार पर सुपौल जिलान्तर्गत खाद की उपलब्धता वर्तमान में पर्याप्त है। जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया, कि प्रत्येक खाद दुकानों को कर्मीवार टैग किया गया है एवं शत-प्रतिशत पोस स्टॉक से भंडार का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है एवं अनियमितता पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सभी उर्वरक निरीक्षक को निदेशित किया गया कि रेंडम बेसिस पर क्रय करने वाले कृषकों का भी स्थल जाँच करेंगे। प्रधान सचिव ने बताया गया कि सुपौल जिला में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डी०ए०पी० एवं अन्य उर्वरक उपलब्ध है। उक्त के आलोक में निदेशित किया गया कि सघन जाँच, छापामारी कराया जाय एवं अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्रवाई किया जाय तथा इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय। जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि उर्वरक वितरण, परिचालन, मूल्य नियंत्रण, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर सतृत समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है. कि अपने कार्यक्षेत्र अन्तर्गत भ्रमणशील रहते हुए उक्त कार्य की गहन समीक्षा एवं निगरानी रखेंगे, ताकि कृषकों को सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध हो सके।


डीएम श्री कुमार ने बताया गया कि सुपौल जिला अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है, इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरक तस्करी को रोकने हेतु लागातार छापामारी कराई जा रही है एवं इस कार्य हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ सभी थाना को भी सजग रहकर छापामारी करने हेतु निदेशित किया गया है। प्रधान सचिव द्वारा सख्त निदेश दिया गया कि उर्वरक परिचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित विक्रेता एवं पदाधिकारियों पर नियमानुकूल कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी सुपौल, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, संयुक्त निदेशक (शष्य), सहरसा प्रमंडल सहरसा, उप विकास आयुक्त सुपौल, अपर समाहर्ता सुपौल, जिला कृषि पदाधिकारी सुपौल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुपौल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुपौल आपदा प्रभारी पदाधिकारी सुपौल सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी सुपौल जिला उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button