बेतिया में सीटू ने काला दिवस पर नुक्कड़ सभा तथा पी एम का पुतला जलाया

बेतिया में सीटू ने काला दिवस पर नुक्कड़ सभा तथा पी एम का पुतला जलाया

जे टी न्यूज़, बेतिया: संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाने के क्रम में आज बेतिया में सीआईटीयू ,बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा, पश्चिम चंपारण क्षेत्रीय ग्रामीण तांगा चालक कल्याण संघ, ई रिक्शा चालक संघ आदि द्वारा एक मार्च निकाल कर सोवा बाबू चौक पर नुक्कड़ सभा की तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ने बताया कि आज देश में मोदी सरकार मजदूर वर्ग के अधिकारों को लगातार छिनती जा रही है। 44 श्रम संहिताओं को समाप्त करके चार श्रम संहिता को बनाया है। इस तरीके से सारे जनतांत्रिक अधिकार तथा मौलिक अधिकार मजदूर तबके के छीना जा रहा है। दूसरी तरफ किसानों तथा खेत मजदूरों पर लगातार हमले बड़ रहे हैं।आज किसान कर्ज की बोझ से दबकर लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। उनको कर्ज से मुक्त नहीं किया जा रहा ।उल्टे 2025 बीज विधेयक तथा 2025 बिजली विधेयक के माध्यम से किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। ट्रेड डील जो अमेरिका से किया गया है ,उससे किसानों का कमर और टूटेगा। खेत मजदूरों के लिए बना मनरेगा कानून को समाप्त करने की नीयत से वी बी ग्राम जी कानून के माध्यम से उनके काम के अधिकार छीने जा रहे हैं। इन सारे सवालों को लेकर आज राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाने का निर्णय ट्रेड यूनियन ,संयुक्त किसान मोर्चा तथा खेत मजदूर संगठनों ने किया है ।

 

कार्यक्रम को सीटू के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार नरूला ,किसान सभा बिहार के कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता ,तांगा यूनियन के महासचिव नीरज बरनवाल, अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा ,ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष स्वामी आलम, उपाध्यक्ष मो हनीफ,नितेश कुमार ,मोहम्मद वहीद ,मो सहीमआदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button