उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज़, पटना
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भी डॉ० अंबेदकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतरत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेदकर ने देश को संविधान के रूप में अद्वितीय सौगात दी है। उनका संपूर्ण जीवन समग्र भारत के कल्याण खासकर सामाजिक और आर्थिक तौर पर पिछड़े दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। हम आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा नमन् करते हैं।

उक्त मौके पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री रामप्रीत पासवान, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, खान एवं भूतत्व मंत्री श्री जनक राम, पूर्व मंत्री श्री नंदकिशोर यादव, विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सूचना जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



