लॉक डाउन के बीच दरिंदगी: मैट्रिक छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या

संजीव मिश्रा

देवघर/झारखंड: ठढ़ियारा गांव निवासी मैट्रिक छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। छात्रा के शरीर पर पांच जगह धारदार हथियार से वार किए गए। उसके मुंह, आंख, जांघ व नाजुक अंग पर वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीन नामजदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मृतका के पिता की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार छात्रा आठ अप्रैल को दोपहर तीन बजे साइकिल से पास के गांव में पुराने कपड़े सिलाने गई थी। इसके बाद लौटकर घर नहीं आयी। खोजबीन करने पर भी कुछ भी पता नहीं चला। पिता ने मोहनपुर थाने में गुरुवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।


इसी बीच ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर गांव निवासी एक व्यक्ति को शिवनगर निवासी एक व्यक्ति के घर भेजा गया परंतु वह घर पर नहीं मिला। शुक्रवार सुबह खोजबीन के दौरान भगवानपुर-घोरमारा रोड पर सरैया जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में छात्रा की लाश मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि जब वह और उनकी पत्नी घर पर नहीं होते थे, उस वक्त शिवनगर निवासी विष्णु यादव पहुंचता था। उसे गांव निवासी जागेश्वर यादव और रीतलाल यादव बुलाते थे। उन्होंने इन्हीं तीनों पर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। बरहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button