शोर शराबे और हंगामा के बीच पस की बैठक संपन्न

शोर शराबे और हंगामा के बीच पस की बैठक संपन्न

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत करगहर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार मे शोर शराबे व हंगामा के बीच पस की बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने की।

बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड उप प्रमुख धर्मशिला देवी,पूर्व प्रमुख गुड़िया देवी,अंचलाधिकारी तान्या कुमारी, बकसडा पंचायत की मुखिया गुलबासो पांडेय परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी करगहर श्री राम मिश्र,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा करगहर,ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक,कनिए अभियंता बिजली विभाग, प्रखंड समन्वयक करगहर अशोक कुमार सिंह, सीडीपीओ रूबी कुमारी,प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, तकनीकी सहायक सुनील कुमार, बीपीआरओ सुमित चौधरी,पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक के कार्यवाही शुरू होते हि पंचायत समिति सदस्य व मुखिया ने सवालों की बौछार कर दी। दुर्गेश ओझा सेंदुआर पंचायत बीडीसी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय पनैला को मध्य विद्यालय के लिए 2 साल से आवाज लगा रहे हैं पर अभी तक उस पर कोई विचार नहीं किया गया आखिर क्यों ? वही मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने अंचलाधिकारी को परिमार्जन एवं दाखिल खारिज संबंधी मामले को लेकर जबरदस्त आवाज उठाई और कहा की परिमार्जन दाखिल खारिज संबंधी किसी को सूचना नहीं दी जाती है लोग इधर-उधर भटकते हैं। अंचलाधिकारी मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सकारात्मक जवाब दी। बभनी पंचायत के मुखिया वरुण सिंह अपने पंचायत में पी ए यू के लिए जमीन दिया है लेकिन आज तक उस जमीन की मापी नहीं हुआ। साथ ही पोखर में स्थित बिजली के खंभे को हटाने कि भी बात कही।

 

अंचलाधिकारी ने पूरी बात सुनकर बोली कि इतना बड़ा पंचायत में एक अमीन से कैसे काम चल सकता है दूसरे अमीन के लिए विभाग को लिखकर दिया गया है आपका काम सुचारू रूप से किया जाएगा। अरुआ पंचायत में जमीन है नीमडीहरा के लोग जोत रहे हैं। अरुआ पंचायत के मुखिया राजू सिंह ने कहा कि उसे आज तक दखल दहानी नहीं कराया गया। सेंदुआर मुखिया अशोक सिंह ने कहा कि मेरे पंचायत में घर बनाने के लिए गरीब भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध नहीं कराया गया है साथ ही चंद्रभानपुर में पोखरा सफाई को लेकर फोन करने पर अफसर के द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। वही अरुण मुखिया बभनी पंचायत के मध्य विद्यालय में

 

शिक्षामित्र ही प्रधानाध्यापक के प्रभार में है आज तक स्नातक शिक्षक को प्रभार नहीं दिया गया आखिर क्यों ? रामपुर पंचायत बीडीसी अजय कुमार ने आरोप लगाया कि अरुही टोला में विद्यालय नहीं है यथाशीघ्र वहां एक विद्यालय खोला जाए। सभी बातो को सुनकर अधिकारी के द्वारा सकारात्मक व संतुष्ट रूप से जवाब देकर संबंधित विभाग से मामले को निपटारा किया जाएगा।

 

मौके पर बकसडा पंचायत मुखिया गुलबासो पांडेय अरुआ पंचायत मुखिया राजू कुमार सिंह खडारी पंचायत मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, बभनी पंचायत के मुखिया वरुण कुमार सिंह, समरडीहा पंचायत मुखिया विभा देवी, भोखरी पंचायत मुखिया इंदु देवी, सेंदुआर पंचायत मुखिया अशोक सिंह, अरुरुआ बीडीसी अरविंद कुमार बैठा, करगहर मुखिया मनोरमा देवी आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button