राजस्व सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर जल्द हड़ताल समाप्त कराए सरकार – विष्णुदेव सिंह यादव
राजस्व सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर जल्द हड़ताल समाप्त कराए सरकार – विष्णुदेव सिंह यादव
जे टी न्यूज,मधुबनी

जमीन विवाद एवं प्राकृतिक आपदा की क्षति पूर्ति लाभ से भी वंचित हो जा रहे हैं गरीब किसान
राजस्व सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मूलभूत मांगों पर विचार कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने सरकार से किए हैं। सरकार को भेजे पत्र में श्री यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में अंचल / राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से दाखिल-खारिज और भूमि सर्वेक्षण जैसे 40 लाख से अधिक मामले प्रभावित एवं लंबित होने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। एक तरफ प्रखंड क्षेत्र में जमीन से जुड़े दाखिल-खारिज, लगान वसूली, जमीन मापी समेत अन्य आवश्यक सेवाएं ठप होने से आम लोग खासे हलकान हैं।
वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा जैसे आंधी तूफान वर्षा से फसल क्षति एवं संभावित आगलगी की घटनाओं के बाद प्रभावितों को सरकारी अनुदान से वंचित होना पड़ रहा हैं। वहीं मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को अगली कक्षा में नामांकन हेतु आवासीय आय एवं जाति की आवश्यकता हो रही हैं। परंतु हड़ताल के कारण उक्त छात्रों के बीच भी हतोत्साहन की स्थिति उत्पन्न हैं।
श्री यादव ने कहा कि मूलभूत मांगों पर विचार एवं समाधान के साथ ही सामूहिक रूप से हड़ताल समाप्त कराने की मांग सरकार से की गई हैं। ताकि आम जनमानसो के बीच उत्पन्न विभिन्न समस्याओं से निजात मिल सकें।


