कर्पूरी ठाकुर कभी एक जाति, समुदाय के नेता नहीं रहे, वे सर्वजन के नेता थे

कर्पूरी ठाकुर कभी एक जाति, समुदाय के नेता नहीं रहे, वे सर्वजन के नेता थे

जे टी न्यूज, बिस्फी:
प्रखंड के खंगरैठा चौक स्थित विजयचंद्र कॉम्प्लेक्स में पूर्व मुख्यमंत्री व महान समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि जिला प्रवक्ता विजयचंद्र घोष की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी व परिवर्तनकारी नेता के साथ साथ गरीबों पिछड़ो के उद्धारक कर्पूरी ठाकुर एक राजनीतिक योद्धा थे। जिन्होंने अपमान का घूंट पीकर समाजवादी बदलाव की इबारत लिखी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महज एक जाति, समुदाय के नेता नहीं रहे, वे सर्वजन के नेता थे।

पक्ष, विपक्ष से जुड़े सभी लोग उनका सम्मान करते थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा गरीबों व अभिवंचितों के लिए लड़ाई लड़ी। श्री यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न अब से बहुत पहले मिलना चाहिए था। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज़ उठायी लेकिन केंद्र सरकार तब जागी जब सामाजिक सरोकार की तत्कालीन राजद महागठबंधन की सरकार ने जातिगत जनगणना करवाई और आरक्षण का दायरा बहुजन हितार्थ बढ़ाया। डर ही सही राजनीति को सर्वजन सरोकार पर आना ही होगा। इस अवसर पर विजय चंद्र घोष , अंबिका प्रसाद सिंह शील प्रसाद यादव, हरदेव यादव ,अधिक लाल यादव, राम प्रताप यादव, देवनारायण यादव, नागेश यादव, सुरेश यादव व मुकेश सिंह ने भी कर्पूरी के जीवनी पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button