सेंट पाँल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई की दसवीं वोर्ड में 94.6 प्रतिशत अंक ला जिले का नाम किया रौशन 

सेंट पाँल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई की दसवीं वोर्ड में 94.6 प्रतिशत अंक ला जिले का नाम किया रौशन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर

सेंट पाँल स्कूल विरसिंगपुर के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में रेकार्ड अंकों से शानदार उत्तीर्णता हासिल कर न सिर्फ स्कूल का मान बढाया है बल्कि जिले और राज्य का नाम भी रौशन किया है.इस विद्यालय से कुल 338 छात्रों ने परीक्षा दी. परिणाम शतप्रतिशत रहा.45 प्रतिशत छात्रों ने 85 प्रतिशत से लेकर 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है.विद्यालय के सचिव अविनाश कुमार और प्राचार्य सतीश कुमार पिल्लई ने अपने स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है. प्राचार्य ने बताया कि स्कूल के छात्र शारिक रहमान 94.6,रौनक कुमार गुप्ता 93.8, सचिन रमेश 93.6,मंतशा रानी 93,ऋषभ चौहान 92.8,सिमरन यादव 92.6,आदित्य देव 92.2,ऋत्विक आनंद 92,इशानी आनंद 91.4 और अन्नू प्रिय 90 प्रतिशत अंक लाकर दशवीं वोर्ड में शानदार सफलता हासिल कर जिले और स्कूल का नाम रौशन किया है.

Related Articles

Back to top button