उर्दू रोजनामा तासीर के संपादक डॉ मोहम्मद गौहर के इंतकाल पर राजद सुप्रीमो ने गहरे रंजो ग़म का इजहार किया 

उर्दू रोजनामा तासीर के संपादक डॉ मोहम्मद गौहर के इंतकाल पर राजद सुप्रीमो ने गहरे रंजो ग़म का इजहार किया

जे टी न्यूज़, पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने उर्दू रोजनामा तासीर के संपादक डॉ मोहम्मद गौहर के इंतकाल पर गहरे रंजो ग़म का इजहार करते हुए कहा कि सुबा बिहार की शहाफती हल्का (पत्रकारिता जगत) को बड़ा नुकसान हुआ है राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी, डॉ कांति सिंह,श्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, श्री बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, डॉ मो शमीम ,श्री शिवचंद्र राम, इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद कारी मो शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने उर्दू रोजनामा तासीर के संपादक डॉ मोहम्मद गौहर साहब के इंतकाल पर गहरे रंजो ग़म का इजहार किया और कहा कि इनके इंतकाल से उर्दू शहाफती हल्का (पत्रकारिता जगत ) को एक बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी इल्मी शहाफती और अदबी खिदमात को हमेशा याद रखा जाएगा । उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

नेताओं ने मरहूम के मगफिरत के साथ जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम मिले और अहलेखाना को सब्रे जमील के लिए दुआ की है।

Related Articles

Back to top button