युवा राजद नेता रुपेश कुमार रंजन के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

युवा राजद नेता रुपेश कुमार रंजन के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सिंघिया प्रखंड के माहे पंचायत निवासी एवं युवा राजद नेता रुपेश कुमार रंजन (28 वर्ष) के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने रुपेश कुमार रंजन के निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, अशोक प्रसाद वर्मा, समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, प्रधान महासचिव विपीन सहनी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, दलित सेल जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, अल्पसंख्यक सेल जिलाध्यक्ष मो. फैयाज, युवा राजद प्रदेश महासचिव राजू यादव, डॉ. सूरज कुमार दास, छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि रुपेश कुमार रंजन एक सक्रिय, मिलनसार और जुझारू युवा नेता थे, जिन्होंने कम उम्र में ही संगठन और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से युवा राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है।
सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button