जर्जर नाली का स्लैब टूटा, मिट्टी लदा ट्रैक्टर फंसा; बड़ा हादसा टला
वार्ड 14 पंचगछिया टोला में वर्षों से क्षतिग्रस्त नाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी, निर्माण की मांग तेज
जर्जर नाली का स्लैब टूटा, मिट्टी लदा ट्रैक्टर फंसा; बड़ा हादसा टला
वार्ड 14 पंचगछिया टोला में वर्षों से क्षतिग्रस्त नाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी, निर्माण की मांग तेज

जे टी न्यूज, मुरलीगंज, मधेपुरा :
नगर पंचायत वार्ड 14 पंचगछिया टोला में शुक्रवार को करीब तीन बजे एक मिट्टी लोड ट्रैक्टर नाली में फंस गयी। सड़क के बीचोंबीच बनी नाली वर्षो से जर्जर है। उसके बावजूद मिट्टी लोड ट्रेक्टर नाली के उपर से लेकर जाना खतरा से खाली नहीं है। शुक्रवार को करीब तीन बजे पंचगछिया गाँव के एक ट्रेक्टर टेलर में
मिट्टी लेकर जा रहे थे। इसी बीच ट्रेक्टर के टेलर का एक नाली उपर गई कि स्लैब टुट गया और ट्रेक्टर फंस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस एक बच्चा बाल बाल बच गए। हादसा हो सकता था।
स्थानीय प्रकाश यादव, जयकिशोर यादव, महानद यादव, बिजेंद्र यादव, दशरथ साह, आशीष सहनी, दीपक कुमार, सरदीप यादव, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, दिनेश यादव ने कहा कि सड़क के बीचोंबीच वर्षो बने नाली जर्जर हो गया है। नाली निर्माण को लेकर नगर प्रशासन को गंभीर होना चाहिए। कई जगहो पर नाली का स्लैब क्षतिग्रस्त है। रात को अंधेरे में लोगो को काफी परेशानी होती है। लोग चोटिल भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार जनप्रतिनिधि और नगर प्रशासन से आग्रह किया गया है कि नाली निर्माण कार्य कराया जाए। लेकिन आज तक किसी ने ध्यान देना उचित नहीं समझा है।


