सीएम सम्राट चौधरी से सीख लें बिहार के आला अधिकारी, मीडिया से रिश्ता कैसा हो
पत्रकार के पिता दिवंगत राम नाथ चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंच सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम सम्राट चौधरी से सीख लें बिहार के आला अधिकारी, मीडिया से रिश्ता कैसा हो
पत्रकार के पिता दिवंगत राम नाथ चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंच सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, खगड़िया: बिहार सरकार के मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से पहुंचे रहीमपुर ग्राम में आयोजित दिवंगत राम नाथ चौधरी के श्रद्धांजलि सभा में। मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकार इंडिया टीवी के बिहार हेड नीतीश चंद्रा के पिता दिवंगत राम नाथ चौधरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दे नमन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई थी। ग्रामीणों एवं उपस्थित भाजपाइयों ने सीएम के सम्मान में गगनभेदी नारे भी सुनाए। सनद रहे, दिवंगत राम नाथ चौधरी के तीन पुत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रहे हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने पत्रकार के निवास स्थल पर पहुंच कर साबित कर दिया कि मीडिया से सीएम का क्या रिश्ता है ? सीएम की नजरों में मीडिया का महत्व सर्वोपरि है। आगे कहा सीएम सम्राट चौधरी के इस कदम की जितनी भी सराहना की जय वह कम ही होगा। सीएम सम्राट चौधरी से पूरे बिहार के उन आला अधिकारियों को सीख लेनी चाहिए कि मीडिया से रिश्ता कैसी होनी चाहिए ?



