खगड़िया के नेताओं को प्रदेश संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष
बबलू मंडल सहित नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई, प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार
खगड़िया के नेताओं को प्रदेश संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष
बबलू मंडल सहित नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई, प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार

जे टी न्यूज, खगड़िया:
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश संगठन में खगड़िया जिले के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी नई प्रदेश कार्यकारिणी सूची का स्वागत करते हुए नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने खगड़िया के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देकर जिले का सम्मान बढ़ाया है। नई सूची के अनुसार सदर विधायक बबलू कुमार मंडल को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, सुमित कुमार सिंह को महासचिव-सह मुख्यालय प्रभारी, सुनील कुमार को महासचिव तथा नीलम वर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि बबलू कुमार मंडल लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब पूरे राज्य को मिलेगा। वहीं सुमित कुमार सिंह सहित अन्य नव मनोनीत पदाधिकारी भी अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
इस अवसर पर उमेश सिंह पटेल, नूतन सिंह पटेल, अशोक कुमार सिंह, चंदन कश्यप,शहाब उद्दीन,डॉ धीरेंद्र कुमार यादव, फिरदोस आलम, पंकज चौधरी, गणेश पटेल, डॉ रवि कुमार, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, सुबोध साह, योगेंद्र सदा सहित अनेक जदयू नेताओं ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया।




