राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बांकीपुर उपचुनाव में झोंकी पूरी ताकत, नई जिम्मेदारियों की घोषणा
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बांकीपुर उपचुनाव में झोंकी पूरी ताकत, नई जिम्मेदारियों की घोषणा

जे टी न्यूज, पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य कार्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पशुपति कुमार पारस जी ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ एवं समर्पित साथी श्री महताब आलम को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। वहीं पार्टी के पुराने एवं अनुभवी साथी श्री सुनील कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी श्री तनवीर आलम का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके विजय अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। माननीय पशुपति कुमार पारस जी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और दलित सेना बांकीपुर उपचुनाव में पूरी मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दलित, महादलित, पासवान समाज सहित सभी वंचित और गरीब वर्गों का भरपूर समर्थन पार्टी को मिल रहा है। साथ ही, मुस्लिम समाज के उम्मीदवार होने के कारण श्री तनवीर आलम के प्रति जनता में उत्साह, विश्वास और अपनापन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता अब ऐसी राजनीति चाहती है जो समाज के हर वर्ग को सम्मान, भागीदारी और न्याय दिलाए। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारा और विकास की राजनीति में विश्वास करती है और यही संदेश लेकर जनता के बीच जा रही है। पार्टी ने बांकीपुर की जनता से अपील की कि वे सामाजिक सौहार्द, समान अधिकार और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी श्री तनवीर आलम को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

इस संवादाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र विश्वकर्मा , चंदन गांधी, दलित सेना के प्रदेश महासचिव राधाकान्त पासवान , शिवनाथ पासवान, व्यसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, अल्पसख्यक प्रदेश अध्यक्ष शमीम आलम, अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान, आदि मौजूद थे ।


