प्रतिरोध पैदल मार्च निकालकर छात्र युवाओं ने किया प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के 20वां दिन आंदोलन को किया पूरजोर समर्थन

प्रतिरोध पैदल मार्च निकालकर छात्र युवाओं ने किया प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा

सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के 20वां दिन आंदोलन को किया पूरजोर समर्थन

जे टी न्यूज, खगड़िया: छात्र युवा एकता मंच के बैनर तले कोशी कॉलेज चौक पर पेपर लीक, निरंतर रद्द होती परीक्षा, परीक्षा फल में धांधली, शिक्षा में भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता, शिक्षा फीस में बढ़ोतरी, सरकार का संवेदनहीनता एवं तानाशाही के खिलाफ एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने की मांग को लेकर तथा वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के 20वां दिन के समर्थन में प्रतिरोध मार्च निकालकर नुक्कड़ सभा किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंच के संयोजक कन्हैया कुमार ने किया।
छात्रा युवाओं ने मांगों के बाबत एवं सरकार विरोधी जमकर नारे लगाये।
छात्र युवा एकता मंच के संरक्षक सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि मोदी सरकार संवेदनहीन एवं तानाशाह हो चुकी है, जो वैज्ञानिक सोनम वांगचुक का जायज मांग को पूरा नहीं करने, हठधर्मिता एवं लापरवाही वरतने का कार्य कर रही है। जायज मांगों पर संवाद वार्ता नहीं कर रही है। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं ली जा रही है। जनता से दूरी दुश्मनी एवं पूंजीपतियों से दोस्ती किए हुए हैं। जिससे देश रसातल में जा रही है। छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्र नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर है। नीट के 20 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। झूठा बहाली करने व परीक्षा लेने का नौटंकी कर सभी रिक्त पदों को बेच दी जाती है।


श्री यादव ने कहा कि देश की 55% छात्र युवाओं की आबादी संविधान लोकतंत्र देश आजादी शिक्षा रोजगार को बचाने हेतु सड़कों पर उतरने की जरूरत है।
मंच के संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षा मंत्री इस्तीफा, पेपर लीक बंद होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 200 छात्र 20 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर में आहूत आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
अभियान के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार मुख्य मुद्दे से ध्यान भटका कर विदेशी दौरा में लगे हुए हैं वहां भी भारत के छवि को धूमिल किया जा रहा है। चौतरफा घोटाले की सरकार बन चुकी है। छात्र नेता भीष्म कुमार ने कहा कि आज देश एवं बिहार में महिला सुरक्षित नहीं है। चहुंओर महिला का अस्मत लूट जा रहा है। सरकार सिर्फ चेहरा चमकाने में लगी है। अविनाश कुमार एवं ध्रुव कुमार ने कहा कि दूसरी आजादी की लड़ाई के लिए छात्र जवान मजदूर किसान को सड़कों पर उतरने की जरूरत है। राजा कुमार ने कहा कि शैक्षणिक अराजकता एवं गलत शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा।
आंदोलन में मणिकांत कुमार रंजन कुमार अविनाश कुमार ध्रुव कुमार राजा कुमार धर्मेंद्र कुमार किरण देव यादव में कुमार बादल कुमार सचिन कुमार हर्ष कुमार आदि ने भाग लिया।
आंदोलन को आइसा, आर वाय ए, एस एफ आई, एआईएफएफ, एस एस ए आई, एन एस यू आई छात्र संगठनों ने नैतिक समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button