झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक महेशपुर, (राहे) में सम्पन्न,10 अगस्त को देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन निर्णय

किसान विरोधी भारत - अमेरिका व्यापार समझौता सहित किसान मुद्दों पर 10 अगस्त का जेलभरो आन्दोलन एतिहासिक होगा -अवधेश कुमार

झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक महेशपुर, (राहे) में सम्पन्न,10 अगस्त को देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन निर्णय

किसान विरोधी भारत – अमेरिका व्यापार समझौता सहित किसान मुद्दों पर 10 अगस्त का जेलभरो आन्दोलन एतिहासिक होगा -अवधेश कुमार

 

जे टी न्यूज, झारखंड : राज्य किसान कौंसिल की बैठक असिम सरकार की अध्यक्षता में महेशपुर, (राहे) में सम्पन्न हुई, बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा किसान विरोधी भारत _ अमेरिका व्यापार समझौता सहित किसान मुद्दों पर 10 अगस्त को किसानो का देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन एतिहासिक होगा। भारत – अमेरिका व्यापार समझौता,बिज और बिजली विधेयक,4 लेबर कोड सहित किसान विरोधी कानूनों को लागू करना आज़ाद भारत में मोदी सरकार का किसानों पर सबसे बड़ा हमला है।
झारखंड का रिपोर्ट झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने किया। बैठक में 10 अगस्त की जेलभरो आन्दोलन की व्यापक तैयारी करने,1 से 9 अगस्त तक पदयात्रा,जीप यत्था, साईकिल – मोटरसाइकिल जुलूस, घर- घर प्रचार अभियान चला कर 10 अगस्त के जेलभरो आन्दोलन को सफल बनाने,28,29 जुलाई से दिल्ली राष्ट्रीय कन्वेंशन में भाग लेने, 15 अगस्त को आजादी बचाओ दिवस,13 अगस्त को फिडेल कास्ट्रो जयंती मनाने 15 नवंबर को शहीद बिरसा मुंडा जयंती पर हर गांवों में झंडोत्तोलन कर सभा करने, सितंबर माह में किसान मुद्दों पर झारखंड के सभी प्रखंडों में किसान प्रदर्शन करने, 18 से 21 नवंबर को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए 27 जुलाई को राज्य कन्वेंशन करने, यूरिया – डीएपी खाद में मनमानी मुल्य वृद्धि, घटिया धान बीज वितरण,जल, जंगल जमीन को कारपोरेट के हाथों सौंपने, हाथियों के आतंक, विस्थापन, पलायनम् मुद्दों पर स्थानीय आन्दोलन तेज़ करने आदि निर्णय लिया गया। बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, अध्यक्ष – असिम सरकार, उपाध्यक्ष – सुरजीत सिन्हा, संयुक्त सचिव मदुवा कच्छप,अशोक शाह, प्रफुल्ल लिंडा, शंकर उरांव,ललित मुंडा,राजू मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, उमेश महतो,रीता स्वासी,बिसमबर महतो,आएता उरांव, तारा पदों रवानी , गोपाल महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के पश्चात भारत – अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प एवं मोदी सरकार का पूतला दहन किया गया।

Related Articles

Back to top button