प्रधान का मामला अटका वांगचुक का अनशन खत्म,आन्दोलनकारियों की केंद्र से वार्ता

प्रधान का मामला अटका वांगचुक का अनशन खत्म,आन्दोलनकारियों की केंद्र से वार्ता

जे टी न्यूज, दिल्ली(डॉ. समरेन्द्र पाठक): कॉकरोच जनता पार्टी के आह्नान पर आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन उपवास समाप्त हो गया,वहीं सीजेपी प्रतिनिधि की आज केंद्र के साथ बातचीत में मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कल दोपहर तक जवाब दिया जाएगा।

उधर संसद में आज पांचवे दिन पक्ष एवं विपक्ष केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मसले पर आमने सामने आ गए।दोनों ओर से काफी देर तक पक्ष विपक्ष में नारेवाजी हुई। उधर सांसद चंद्रशेखर आजाद का संसद परिसर में धरना जारी रहा। श्री वांगचुक का अनशन केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा एवं श्री जितेंद्र सिंह ने जूस पिलाकर तुड़वाया।

इस बीच शाम से केंद्रीय सचिवालय एवं मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।सीजेआइ के निर्देश के बावजूद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन समाचार लिखे जाने तक नहीं खुल पाया था।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि मंत्रियों के साथ बैठक करीब 10 मिनट चली, जिसमें तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें मृत छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेना और श्री प्रधान के इस्तीफे की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं हुआ है। सरकार ने इस मुद्दे पर जवाब के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है। दोनों पक्षों की फिर बातचीत होगी।

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर जंतर मंतर पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरना स्थल जंतर मंतर पर पैदल भी प्रदर्शनकारी दूर दराज से निरंतर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।एल.एस.

Related Articles

Back to top button