शहीदों के सम्मान से जनसेवा का सम्मान तक… फारबिसगंज में विधायक मो. मुर्शिद आलम का हुआ भव्य अभिनंदन

शहीदों के सम्मान से जनसेवा का सम्मान तक… फारबिसगंज में विधायक मो. मुर्शिद आलम का हुआ भव्य अभिनंदन

जे टी न्यूज, फारबिसगंज (अररिया):
शहीदों की स्मृति को समर्पित डिजिटल प्रेस क्लब अररिया द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” में जोकीहाट के लोकप्रिय विधायक मो. मुर्शिद आलम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें मिथिला की पारंपरिक पाग, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद विधायक मो. मुर्शिद आलम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने डिजिटल प्रेस क्लब अररिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति, पत्रकारिता और जनजागरण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि फारबिसगंज की धरती पर आयोजित यह कार्यक्रम आने वाले समय में पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी मिसाल के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उन्हें निरंतर जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।
जनसेवा की लंबी विरासत
मो. मुर्शिद आलम का राजनीतिक और सामाजिक जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा है। वे पांच बार मुखिया रह चुके हैं। उनके परिवार ने भी पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधित्व किया है, जहां उनकी पत्नी और पुत्रवधू भी मुखिया रह चुकी हैं। वर्तमान में वे जोकीहाट विधानसभा के विधायक हैं और क्षेत्रीय समस्याओं को लगातार विधानसभा में प्रमुखता से उठाने के कारण अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक मुर्शिद आलम सड़क, पुल, बाढ़, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसरोकार के मुद्दों को सदन में लगातार उठाते रहे हैं, जिससे वे क्षेत्र की आवाज़ के रूप में स्थापित हुए हैं। कार्यक्रम में उन्हें मिला सम्मान जनसेवा के प्रति उनके लंबे योगदान की भी सराहना माना गया।

Related Articles

Back to top button