पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रो.राजवंत सिंह 100 पौधों से परिवार ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रो.राजवंत सिंह
100 पौधों से परिवार ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) ग्राम बभनी निवासी एवं शिक्षा जगत से जुड़े रहे प्रोफेसर राजवंत सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके परिजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से परिवार के सदस्यों ने वन विभाग के नेहरू पार्क, सासाराम से विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे खरीदकर उनका रोपण किया।
इस अवसर पर परिवार की ओर से सागवान के 50,महोगनी के 30, अमरूद के 5,पपीता के 5,हरसिंगार के 5,पीपल के 2,बरगद के 2 तथा अशोक का 1 पौधा लगाया गया। पौधरोपण का उद्देश्य प्रकृति में संतुलन स्थापित करने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण उपलब्ध कराना है। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रो.राजवंत सिंह की पत्नी विंध्याचल देवी,पूर्व प्रधानाचार्य,मध्य विद्यालय बभनी सुपुत्र ज्ञानेंद्र कुमार,वरीय यक्ष्मा प्रयोगशाला पर्यवेक्षक,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर पुष्पेंद्र कुमार सीनियर चीफ कंट्रोलर, रेलवे डीडीयू तथा अमित राज,फिजिकल टीचर,जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर, नालंदा सहित परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुत्रवधुओं रुचि कुशवाहा,फैमिली प्लानिंग काउंसलर, अनुमंडल अस्पताल डिहरी तथा रचना कुशवाहा के साथ कृष्णा कुमारी शिक्षिका, 10+2 विद्यालय सिलाव, नालंदा भी मौजूद रहीं।

परिवार की अगली पीढ़ी के डॉ गरिमा कुशवाहा, गौरव ज्ञान राज,रूपाली कुशवाहा,प्राची, पूर्वा,अनन्या,अश्विका एवं अर्शिका सहित अन्य सदस्यों ने भी पौधरोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर भारद्वाज सिंह, वीरेंद्र सिंह,राजीव कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,नरेंद्र कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह, राहुल कुमार,सोनू कुमार,अभिषेक कुमार,अनीश कुमार एवं शुभम कुमार समेत अन्य परिजन उपस्थित रहें।
परिजनों ने कहा कि पौधे लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और विरासत सुरक्षित करने का संकल्प है। प्रो. राजवंत सिंह की पुण्यतिथि पर 100 पौधों का रोपण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के साथ-साथ समाज को प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी देता है।


