अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस, विश्व अल्ज़ाइमर दिवस एवं UG Internship 2026–27 Top 30 पुरस्कार समारोह आयोजित; LNMU के विभिन्न महाविद्यालयों के Top 30 इंटर्न सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस, विश्व अल्ज़ाइमर दिवस एवं UG Internship 2026–27 Top 30 पुरस्कार समारोह आयोजित; LNMU के विभिन्न महाविद्यालयों के Top 30 इंटर्न सम्मानित

जे टी न्यूज, दरभंगा:
वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (World Natural Democracy) एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के Zoology Department के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस, विश्व अल्ज़ाइमर दिवस एवं UG Internship 2026–27 Top 30 पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शांति, मानसिक स्वास्थ्य, अल्ज़ाइमर, पर्यावरण तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी की ओर से “सार्वभौम मानव सम्मान-पत्र” प्रदान किया गया। डॉ. आरती कुमारी, प्रो. मोहम्मद नेहाल, प्रो. विद्यानाथ झा एवं डॉ. ए. के. गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि निशी मैडम एवं आतका महजबी को विभागाध्यक्ष डॉ. आरती कुमारी द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर युद्ध एवं विभिन्न संघर्षों में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया।
प्रो. मोहम्मद नेहाल ने जर्मनी के चिकित्सक डॉ. अलोइस अल्ज़ाइमर के नाम पर इस रोग के नामकरण की पृष्ठभूमि बताते हुए 1910 से अब तक अल्ज़ाइमर रोग के इतिहास एवं इसके विकास के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला तथा इसके प्रति जागरूकता की आवश्यकता बताई।
डॉ. ए. के. गुप्ता ने मानसिक शांति के लिए जीवनशैली एवं दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया
प्रो. विद्यानाथ झा ने शांति के पर्यावरणीय पक्ष पर प्रकाश डालते हुए नेपाल में हुई विनाशकारी परिस्थितियों के संदर्भ में पर्यावरणीय संतुलन के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. जावेद अब्दुल्लाह ने शांति को दार्शनिक दृष्टि से समझाते हुए वस्तु और उसकी मात्रा के महत्व की व्याख्या की तथा कहा कि किसी वस्तु का प्रभाव उसके अस्तित्व के साथ उसकी मात्रा और संदर्भ से भी निर्धारित होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरती कुमारी, विभागाध्यक्ष, Zoology Department ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा UG Internship के माध्यम से वास्तविक जीवन से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में LNMU के विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित UG Internship 2026–27 के Top 30 इंटर्न को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इनमें सी.एम. कॉलेज, एम.एल.एस.एम. कॉलेज, एम.आर.एम. कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, एम.के. कॉलेज एवं आर.के. कॉलेज, मधुबनी के छात्र-छात्राएँ शामिल रहे

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पारुल बनर्जी एवं श्री अक्षय कुमार झा ने किया। अध्यक्षीय संबोधन, धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

