शेरशाह सूरी मकबरे की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हुए अपर मुख्य सचिव
के.सेंथिल कुमार ने परिसर का किया भ्रमण, पर्यटन विकास और संरक्षण की संभावनाओं पर ली जानकारी
शेरशाह सूरी मकबरे की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हुए अपर मुख्य सचिव
के.सेंथिल कुमार ने परिसर का किया भ्रमण,
पर्यटन विकास और संरक्षण की संभावनाओं पर ली जानकारी

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)एन बाबा: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के.सेंथिल कुमार ने रविवार को सासाराम स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मकबरा परिसर की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं का बारीकी से अवलोकन किया। अपर मुख्य सचिव के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र,उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनंद,नगर आयुक्त विकास कुमार सहित विशेष कार्य पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
उन्होंने मकबरा परिसर में पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं,साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान शेरशाह सूरी मकबरे की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव ने परिसर की विशेषताओं को देखते हुए पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरा सासाराम की प्रमुख पहचान और महत्वपूर्ण विरासत स्थलों में शामिल है। अधिकारियों के भ्रमण को मकबरे के संरक्षण,रख-रखाव और पर्यटन सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

