प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में विश्व हृदय दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में विश्व हृदय दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में विश्व हृदय दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।समारोह की शुरुआत छात्राओं के द्वारा सुमधुर गीत से किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव कंचन देवी ने भाग लिया। शिक्षक मो. सादुल्लाह ने विषय प्रवेश करते हुए हृदय को स्वस्थ रख जीवन को खुशहाल बनाने के लिए विभिन्न विधियों से बच्चों को अवगत कराया।उन्होंने बच्चों को नियमित खेल कूद और योग करते रहने की सलाह दी। वहीं शिक्षक संजीव कुमार झा ने विद्यालय में लगाए गए औषधीय पौधों में अर्जुन के पेड़ के छाल का काढ़ा बनाकर पीने एवं उनके टुकड़ों को मुंह में रखकर चूसने से हृदय रोग में होने वाले लाभ को बताया। प्रधानाध्यापक ने कहा इन औषधीय पौधों के सेवन करने से लोगों को लाभ मिलेगा एवं इससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा। मौके पर बाल संसद, मीना मंच, यूथ क्लब और इको क्लब के सदस्यों ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।अंत में बाल संसद की प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

