*पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता जमाल अतहर रूमी की दर्दनाक हत्या हुई है :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव*

*पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता जमाल अतहर रूमी की दर्दनाक हत्या हुई है – नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव*


विजय कुमार ठाकुर

दरभंगा:- जििले के डीएमसीएच में रविवार की देर रात इलाज के दौरान सिंहवाड़ा 2/4 के जिला परिषद सदस्य जमाल अतहर रूमी के निधन की खबर से जहां क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं दूसरी ओर तमाम राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने डीएमसीएच में जिप सदस्य के परिवार के लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिप सदस्य के परिवार से मिलने बिरदीपुर गांव पहुंचे। उनके साथ नेताओं का लंबा काफिला था। नेता प्रतिपक्ष के बिरदीपुर आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग दिवंगत जिप सदस्य के घर के निकट जमा हो गए थे। नेता प्रतिपक्ष के साथ विधायक अब्दुलबारी सिद्दीकी,भोला यादव व राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब,राजद के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव आदि ने जिप सदस्य के भाई पूर्व प्रखंड उप प्रमुख एजाज अतहर बबलू,मृतक के पुत्र अजमी व भांजा बेलाल एंव फरदीन से बारी-बारी डीएमसीएच में घटी घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मृतक के भाई ने बताया कि 18 जुलाई को उन्हें डीएमसीएच में भर्ती किया गया था।

प्रथम दृष्टया कोरोना संदिग्ध मानते हुए उन्हें कोरोना वार्ड में रखा गया था। हालांकि उनकी मौत के अगले दिन कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भाई मैं बताया कि डॉक्टर के द्वारा मृतक के पुत्र एवं दो भांजा को देखरेख करने की अनुमति दी गई थी। जिन्हें बाद में डॉक्टर व नर्स के द्वारा बाहर रहने के लिए दबाव दिया जाता रहा। 19 जुलाई की रात लगभग 11:00 बजे अस्पताल के कमरे से जिप सदस्य के जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आई उस दौरान डाक्टर और नर्स रूम में ही थे। किसी को कुछ समझ में नहीं आया सब लोग दौड़े-दौड़े गए तो देखे कि ऑक्सीजन मास्क हटा हुआ है। जिस कारण जिप सदस्य के चेहरे का रंग भी बदलता नजर आ रहा था। कुछ ही देर में उनकी मौत गई। वहां पर मौजूद उनके परिवार के लोगों ने रोना धोना शुरू कर दिया।

डॉक्टर एंव नर्स के रवैया का विरोध करने पर 20 से 25 की संख्या में बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट की गई। नेता प्रतिपक्ष ने पूरे मामले पर कहा है कि पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता की दर्दनाक हत्या हुई है। उसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में जिसमें किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होती है। वहां बाहरी लोग भारी संख्या में हाथों में रोड और लाठी लेकर पहुंच जाते हैं और मरीज के परिजनों के साथ मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं प्रशासन के द्वारा उनके शव को आनन-फानन में गांव लाकर दफना दिया जाता है।

 

उनके जनाजा में परिवार एवं गांव के लोगों को शामिल नहीं होने दिया गया। सबूत मिटाने के उद्देश्य से बिना पोस्टमार्टम कराए रात के अंधेरे में ही उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस साजिश के पीछे बड़े-बड़े रसूख वालों का नाम भी शामिल हो सकता है। इसलिए प्रशासन दबाव में आकर जांच नहीं करा रहा था लेकिन हमारे पार्टी के लोगों ने जांच का दबाव बनाया जिसके बाद डीएम ने जांच का आदेश दिया है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन बिना किसी के दबाव में आए निष्पक्ष जांच करे। इस दौरान उन्होंने दरभंगा डीएम से मोबाइल पर वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली है। वहीं उन्होंने एमएलसी सुनील कुमार सिंह के निधन पर संवेदना प्रकट कर कहा है कि जदयू और भाजपा के लोग अब भी मामले की गंभीरता को समझें।

 

उनके पार्टी के लोगों की भी मौत कोरोना वायरस से हो रही है। फिर भी उनकी पार्टी चुनाव कराना चाहती है। विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि दिवंगत जिप सदस्य राजद के जुझारू व उदयीमान नेता थे। पहले अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुई उनकी मौत उसके बाद पुलिस द्वारा उनके परिवार को सुरक्षा नहीं देना। इस तरह की घटना निंदनीय है उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। विधायक भोला यादव ने भी डीएमसीएच में उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा कर न्यायिक जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के पीछे कौन है जिला प्रशासन किस तरह का केस करना चाहती है। इन सभी बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए। इस दौरान राजद जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष गुलाम हुसैन चीना,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह,प्रखंड अध्यक्ष वसी अहमद वाहिद,जिला उपाध्यक्ष विनोद भगत, राहुल झा,मुखिया लतीफुर रहमान,डॉ जफर आलम साज,अरशद मरगूब, जिला छात्र महासचिव नूर खान, छात्र नेता अमन खान समेत कई राजद कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे

RKRoy/9431406262

Related Articles

Back to top button