सेवा दल के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं : बलराम सिंह भदोरिया

सेवा दल के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं : बलराम सिंह भदोरिया
जे.टी.न्यूज
समसतीपुर::-अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी  बलराम सिंह भदोरिया ने कहा है कि सेवादल के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है और इस रीढ़ की मजबूती के बीना संगठन मजबूत नहीं हो सकता है।
श्री भदोरिया कांग्रेस पार्टी द्वारा देश व्यापी शुरू की गई “एक गांव एक रात” कार्यक्रम के तहत आज समस्तीपुर मे सेवादल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संदेशों और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए सेवादल ने “एक गांव एक रात” कार्यक्रम की शुरुआत” की है जिसके तहत कार्यकर्ता बिहार समेत देश के प्रत्येक गांव मे जाकर जन समस्याओं से अवगत होगें।
श्री भदोरिया ने कहा कि सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई के नेतृत्व में कांग्रेस को गांव-गांव तक जोड़ने का यह देश व्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव राजीव गांधी, कांग्रेस सेवा दल मुजफ्फरपुर क्षेत्र के मुख्य संगठक मो० शोएब,  समस्तीपुर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राजन चंद्रवंशी, सेवादल के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर,घनश्याम सहनी,वीरेंद्र सेठ,मो० मुर्तुजा और युवराज चंद्रवंशी समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button