अरमानुल खान बने समस्तीपुर नगर राजद किसान सेल के अध्यक्ष।

कृष्ण कुमार
समस्तीपुर ::-राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने समस्तीपुर नगर समेत जिले के प्रखंडों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की।
श्री महतो ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि अरमानुल हक खान को समस्तीपुर नगर,जितेंद्र कुमार सिंह जीतू को जितवारपुर, पवन कुमार भगत को ताजपुर,अनिल कुमार राय को मोहिउद्वीननगर, सुनील पंडित को मोहनपुर, संजय कुमार राय को पटोरी, मनोज पटेल को कल्याणपुर, नागेश्वर राय को वारिसनगर, रामप्रवेश राय को दलसिंहसराय, डॉक्टर देवदत्त राय को दलसिंहसराय नगर, गोपाल साह को उजियारपुर, योगेश्वर सिंह को विभूतिपुर प्रखंड का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इसके अलावे विनोद कुमार सिंह को पूसा, भरत महतो को खानपुर, विजय कुमार सिंह को शिवाजीनगर, दिलीप कुमार सिंह को रोसड़ा, रामानंद राय उर्फ रामू जी को बिथान, रजनीश कुमार को सिंधिया, रोहित राम को हसनपुर, भागवत महतो को रोसड़ा नगर, उपेन्द्र प्रसाद यादव को विद्यापतिनगर, राम स्वार्थ महतो को सरायरंजन और भूषण राय को मोरवा प्रखंड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

इन नेताओं के मनोनयन पर राजद किसान सेल के वरीय उपाध्यक्ष जयजय राम यादव, राजद नेता सदानंद झा, राम विनोद पासवान, मोहम्मद नसीम अब्दुल्ला, विजय कुमार पंडित, मनोज कुमार राय, रणवीर यादव, रोशन यादव और राजकुमार राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन नेताओं को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से समस्तीपुर जिले में राष्ट्रीय जनता दल का संगठन मजबूत होगा और जनाधार बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button