गुरु गोविंद सिंह महाराज के 357 वां प्रकाश पर्व पर अवसर प्रभात फेरी निकाली गई

जे टी न्यूज़, जयनगर :

जयनगर खालसा पंथ के संस्थापक व सिखों के दसवें गुरु साहेब गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 357 वां प्रकाश पर्व के अवसर धूमधाम मंगलवार की सुबह गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकल गई।

परंपरा के अनुसार गुरुग्रंथ साहिब की सवारी को फूलमालाओं से सजाया गया। शोभायात्रा में महिलाएं कीर्तन करते हुए चल रही थी। वहीं, शहर के लोगों ने पंचप्यारों पर फूल बरसाए।

शोभायात्रा का शहर में कई जगह स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं महिलाओं की टोली गीत गाते हुए चल रही थी, तो पुरुष शोभायात्रा में कतार में चलते हुए जयकारे लगाते हुए लगाते हुए शहर के में सड़कों से गुजरा। गुरुद्वारा के वरीय सदस्य राजू सरदार जी ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने देश और समाज को एकता के सूत्र में चलने का संदेश दिया। उन्होंने हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने के लिए समाज को जागरूक किया। गुरु नानक देव का जन्म पाकिस्तान के ननकाना साहिब लाहौर में हुआ था। उन्होंने पूरे विश्व में पैदल चलते हुए समाज की कुरीतियों को दूर किया।

उन्होंने तीन मंत्र दिए कि नाम जपो, कीरत करो, वान्ड छको। इसको लेकर पूरे गुरुद्वारा को साफ सुथरा कर कर आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। समाज में गुरुनानकदेवजी की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। सहज पाठ करने के बाद कीर्तन वाणी की गई। सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धूंध जग चानन होया भजन गाया गया इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य मन्नत, टीपू ,शेट्टी ,बंटी, हनी ,पिंटू सिंह, सिंचू ,रोशन सरदार, अमरजीत , महेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, काका सिंह ,जगजीत सिंह ने सयुक्त रूप से बताया की

गुरुद्वारा में श्रद्धालु जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारे गूंजते रहे। उसके पश्चात प्रसाद रूप में अटूट लंगर देर शाम तक चलता रहा।

 

Related Articles

Back to top button