खाद्य निगम के कर्मी के निधन से शोकाकुल कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

खाद्य निगम के कर्मी के निधन से शोकाकुल कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यालय, जेटी न्यूज
समस्तीपुर। बिहार राज्य खाद्य निगम, बेगुसराय के सहायक प्रबंधक नितिन कुमार का पिछले दिनों सेवा काल के दौरान आकास्मिक मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से विभाग के पदाधिकारी व सहकर्मियों में शोक व्याप्त है। उनके आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को दुःख की घड़ी से उबरने की कामना के लिए दिनांक 28.08.2020 को बिहार राज्य खाद्य निगम, समस्तीपुर में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिला प्रबंधक विनोद कुमार ठाकुर, सहायक लेखा पदाधिकारी राम लखन दास, अपर जिला प्रबंधक मुनय कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक अमित प्रकाश गौतम, लेखपाल शशिकांत मणि, कार्यपालक सहायक विकास कुमार कर्ण, निजानंद, सोनी कुमारी, आईटी मैनेजर अंशुमन अनल एवं अन्य सभी सहायक प्रबंधक और सभी कार्मिक मौजूद थे।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button