बिजली करंट के चपेट में आने से महिला की हुई मौत

जेटी न्यूज

बछवाड़ा (बेगूसराय):-बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के वार्ड नंबर नौ में बिजली करंट के चपेट में आने से एक महिला की मृत्यु हो गयी। मृत महिला की पहचान रुदौली वार्ड नौ निवासी बैजू साह का 55 वर्षीय पत्नी उमदा देवी के रूप में किया गया। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह उक्त महिला अपने घर पर कोई काम कर रही हैं और शरीर पानी से भींगा हुआ था,घर में बिजली के तार पर ध्यान नहीं पड़ा। बिजली तार में सटते ही उक्त महिला कुछ देर सटी रह गयी।

जिस कारण विधुत सपर्शघात से उक्त महिला बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गयी। परिजनों ने किसी तरह बिजली तार से उक्त महिला को अलग किया। आनन फानन में परिजनों ने निजी डॉक्टर को इलाज के लिए बुलाया। जहां डॉक्टर में महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना से परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को एक पुत्र दिलीप साह रूप में हैं। परिजन ने घटना की सूचना बिजली विभाग दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button