सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने वाले ही उड़ाते रहे नियमों की धज्जियां ।

•••••मामला शांति समिति की बैठक का।
जेटी न्यूज
बेतिया(पश्चिम चम्पारण):- जहां एक तरफ मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मास्क और 2 गज की दूरी ,मतदान करना है, जरूरी की बात अपने अधिकारियों के साथ की तथा कहा कि कोविड-19 के दिशा- निर्देशों का अनुपालन करते हुए कोई मतदाता ना छूटे की संकल्पना के साथ-साथ सहज सुगम एवं सुरक्षित मतदान मास्क पहनकर बूथ पर चलेंगे, वोट करेंगे ,वोट करेंगे के संकल्प के साथ निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया का निर्माण किया जाना बेहद आवश्यक है। जहां स्थानीय एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा भी उपस्थित थे । वहीं दूसरी ओर स्थानीय नगर थाना में चेहल्लुम को देखते हुए, हुई शांति समिति की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा -निर्देशों की धज्जियां उड़ती हुई दिखी । कई नगर पार्षद, नगर पार्षद के पति- पुत्र व कुछ नवसिखुआ पत्रकार भी बिना मास्क के दिखें। वही जो सड़कों पर हेलमेट की खोज करते हैं। उन्हीं के सामने कई बिना हेलमेट के नगर पार्षद पहुंचे । क्या नियम कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है । इसका पालन कराने वालों के लिए नहीं है । यह आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है।।

Website Editor :- Neha Kumari


